IMG-20260507-WA0000

काशीपुर। मातृ दिवस के अवसर पर समर स्टडी कॉलेज की प्रबंधिका मुक्ता सिंह ने सभी माताओं को नमन करते हुए कहा कि मां इस संसार की सबसे अनमोल धरोहर है, जिसका प्रेम, त्याग और समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि एक मां का आंचल अपने संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता, बल्कि उसमें इतनी ममता, अपनापन और सुरक्षा होती है कि बच्चा हर परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। मां अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर कठिनाई का सामना करने का साहस रखती है और जरूरत पड़ने पर पूरी दुनिया से भी लड़ सकती है। मुक्ता सिंह ने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि वह अपने बच्चों की पहली गुरु, मार्गदर्शक और सबसे बड़ी प्रेरणा भी होती है। मां अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा, अनुशासन और जीवन के मूल्यों का ज्ञान देती है, जो उन्हें जीवन की राह पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मां का प्रेम निस्वार्थ होता है, जिसमें केवल अपने बच्चों की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना होती है। उन्होंने कहा कि एक मां के बिना यह दुनिया अधूरी है, क्योंकि मां ही परिवार की नींव होती है। उसके स्नेह, त्याग और समर्पण से ही परिवार में खुशियां, अपनापन और मजबूती बनी रहती है। समाज और राष्ट्र निर्माण में भी माताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि एक संस्कारित मां ही एक अच्छे नागरिक का निर्माण करती है। मातृ दिवस के अवसर पर मुक्ता सिंह ने सभी से आह्वान किया कि वे अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करें तथा उनके त्याग और समर्पण को समझते हुए उनके सम्मान को सदैव सर्वोच्च स्थान दें। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि है, जिसकी तुलना संसार की किसी भी चीज से नहीं की जा सकती। मातृ दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का एक भावनात्मक अवसर है, जिसे हर व्यक्ति को दिल से मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!