काशीपुर। क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शंकरपुरी हइड्रिल कार्यालय के पीछे निवास करने वाले रामदास सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। हाल ही में रामदास सिंह के घर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया था, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने एस जी पी सी से श्री हरभजन सिंह चीमा जी के नाम से प्राप्त राशि से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की, ताकि आगजनी की घटना से हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके और परिवार दोबारा अपने जीवन को व्यवस्थित कर सके।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



