काशीपुर। मातृ दिवस के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने मातृ शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता ओर समर्पण का जीवंत स्वरूप है। मां वह शक्ति है, जो अपने बच्चों के जीवन को संवारने के लिए स्वयं हर कठिनाई और संघर्ष का सामना मुस्कुराते हुए करती है। एक मां का आंचल अपनी संतान के लिए हमेशा सुरक्षा, अपनत्व और स्नेह की छांव बनकर रहता है, जहां बच्चा स्वयं को सबसे अधिक सुरक्षित और सुकून में महसूस करता है। पूजा सिंह ने कहा कि मां का प्रेम इतना गहरा, और अद्वितीय होता है कि वह अपनी संतान की खुशी, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर त्याग करने को तत्पर रहती है। मां अपने बच्चों के जीवन में संस्कारों की पहली पाठशाला होती है। वह उन्हें जीवन के मूल्यों, प्रेम, करुणा, सहनशीलता और संघर्षों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। मां के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करता है और समाज में एक बेहतर इंसान के रूप में अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। जिस समाज में माताओं का सम्मान होता है, वहां संस्कार, संवेदनाएं और सामाजिक समरसता स्वतः विकसित होती है। मां का योगदान शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अपने बच्चों के सुख के लिए स्वयं के सपनों और इच्छाओं का त्याग कर देती है। यही मां की महानता है, जो उसे इस सृष्टि में सबसे ऊंचा स्थान दिलाती है। पूजा सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान, सेवा और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी मां के प्रेम, संघर्ष और समर्पण का सम्मान करेंगे, उनकी भावनाओं को समझेंगे और हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे। मां के चरणों में ही सच्चा स्वर्ग है और मां के आशीर्वाद से ही जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है। अंत में उन्होंने समस्त मातृ शक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



