IMG-20260511-WA0048

काशीपुर ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त ओमवती पत्नी मोहन सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा तथा हरगोविंद पुत्र मनसा सिंह निवासी ग्राम बड़ी बड़खेड़ी, कोतवाली आईटीआई को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट, कांस्टेबल रमेश बंगयाल, कांस्टेबल अमित राणा तथा कांस्टेबल दीपक जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!