





कुंडेश्वरी, काशीपुर स्थित ओरिसन स्कूल ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की छात्रा अन्वेषा पाल ने विज्ञान वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विवेक कुमार ने वाणिज्य वर्ग में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त हरनीत कौर, अमित मैठानी, खुशी कश्यप , व्रत्तिका सिंह एवं आरजू सिंह ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ओरिसन स्कूल की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य, स्कूल एमडी श्री नितिन वात्सल्य तथा प्रधानाचार्य डॉ. आर. एस. तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि अंक जीवन का एक हिस्सा हैं, लेकिन विद्यार्थियों की मेहनत, सीखने की लगन और अच्छे संस्कार ही उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



