





काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आवास विकास मंडल द्वारा उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान के सम्मान में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं दर्जा राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान का महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर सुश्री सीमा चौहान ने नव नियुक्त महिला मोर्चा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और भाजपा संगठन में उनकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

अपने संबोधन में सुश्री सीमा चौहान ने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

उन्होंने महिलाओं को पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए संगठन विस्तार के कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुश्री सीमा चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए, ताकि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बना सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सुश्री सीमा चौहान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



