
जसपुर। गढ़ीनेगी स्थित परनियर्स एकेडमी स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में श्रेया अरोरा 95.6% के साथ स्कूल टॉपर करुण शर्मा 94.2% के साथ द्वितीय तथा 91% के साथ हार्दिक अरोरा स्कूल में तृतीय स्थान पर रहे वही हाई स्कूल में पायनियर एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर साबित किया है। पायनियर ऐकेडमी के दीपांशु यादव ने 94.6% तथा रिशिता छाबड़ा में 91% तथा माधव अनेजा 91% के साथ विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों ने सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व और हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्रबंधक श्री ललित रौतेला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारे छात्र-छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका अरोरा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी प्राथमिकता देता है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ललित रौतेला के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



