Screenshot_20260516_221044_WhatsApp

नानकमत्ता/जसपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी की विशेष मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण भावना को देखते हुए डॉ. यूनुस चौधरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान यूनुस चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें जसपुर आने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
भेंट वार्ता के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने जसपुर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलभराव और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए जल्द ही जसपुर दौरे का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा जसपुर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व जसपुर विधानसभा में मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर चुनावी रणनीति तैयार कर रहा है।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का स्नेह और विश्वास कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने में जुटे हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जसपुर सीट भाजपा की झोली में डालने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री और डॉ. यूनुस चौधरी की मुलाकात को जसपुर की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!