Screenshot_20260521_184005_WhatsApp

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां चौक में “बहुजन जोड़ो अभियान” के तहत एक विशाल सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं एवं लोगों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वंचित, शोषित और बहुजन वर्गों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रदेश सचिव गंगा सिंह एवं जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी लगातार गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में पार्टी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है और आने वाले समय में आजाद समाज पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष करें और अपने प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करें। महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परिवारों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष रवि राज एवं गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम सहित दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे तन-मन से पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी मौजूदगी रही तथा पूरे क्षेत्र में संगठन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!