Screenshot_20260521_204322_Facebook

काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस काशीपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने की नई दिशा दी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को राजनीतिक भागीदारी में आगे लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को सूचना क्रांति, कंप्यूटर तकनीक और दूरसंचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। आज देश जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। वक्ताओं ने उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!