
काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ अमरजीत जीत सिंह चीमा के निधन पर उनके जैतपुर घोसी स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद में इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और राज्य सरकार आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सरकार इसके लिए पूरी तरह सतर्क है कि पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे गर्मी से संबंधित बीमारियों से लोगों को समय पर उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुविधाओं और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



