Screenshot_20260524_145454_WhatsApp

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी स्थित त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंचकर विगत 15 मई को स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण भावुक बना रहा और उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवारजनों से बातचीत करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना भी की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर काशीपुर आईजीएल स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, राम मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!