
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महानगर मंडल काशीपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापति, राहुल पाल, दीपक चौरसिया, अरुण प्रजापति, कार्तिक यादव, धीरज प्रजापति, शिवम कुमार, हर्षित पाल, विजय पाल, सूर्य प्रताप, शिवम कश्यप, रजत प्रजापति सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा गया कि उनका सहयोग और सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का आधार है। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



