Screenshot_20260607_182113_WhatsApp

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रतिभा के बल पर विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर अपना व संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं जहां एक ओर यहां के विद्यार्थी लगातार उच्च अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर रहे हैं तो वहीं खेल के क्षेत्र में भी यहां के विद्यार्थी लगातार संस्थान का नाम प्रदेश एवं देश में रोशन कर रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए एस सी गुड़िया आईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान में आयोजित मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बी कॉम (आनर्स) 5th सेमेस्टर की छात्रा कल्पना चौहान ने सिंगल इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया वहीं। बीबीए की खुशबू ने स्पीड डबल इवेंट में रजत पदक एवं स्ट्रोक डबल इवेंट में कांस्य पदक जीता। छात्राओं को विगत 5 जून को सत्र 2024-25 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रदान दिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार विशाल शर्मा एवं कीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ में हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी है।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!