Screenshot_20260607_184458_WhatsApp

काशीपुर : सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाता है। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि सरकार के द्वारा पूर्व में भी काशीपुर के सरकारी अस्पताल में 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन वह घोषणा आज भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। सरकारी अस्पताल में हार्ट विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, निस्तेचक जैसे चिकित्सकों की कमी के कारण क्षेत्र के मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है, जो की गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों की आर्थिक कमर तोड़ देता है। अलका पाल ने कहा कि अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम लचर अवस्था में है, जरूरी है कि सरकारी तंत्र को अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम को सुधार कर गंदगी की को दूर करने का काम किया जाए। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए भी सरकार से आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर कांग्रेस जन हित में स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!