Screenshot_20260616_132405_WhatsApp

काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय किशोरीलाल गुड़िया की 125वीं जयंती उनके परिवार द्वारा श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर 20 जून 2026 को शाम 5 बजे उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, काशीपुर के प्रेक्षागृह में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, साहित्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे। वहीं भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में त्रिलोक सिंह चीमा, सुमित हृदयेश, दीपक बाली, हरभजन सिंह चीमा, संजीव आर्य तथा सीमा चौहान उपस्थित रहेंगे। गुड़िया परिवार द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यह अवसर परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण है। परिवार अपने पूज्य पूर्वज स्वर्गीय किशोरीलाल गुड़िया के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए यह आयोजन कर रहा है। परिवार ने कहा कि जयंती समारोह को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाकर वे अपने पूर्वज के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धा अर्पित करेंगे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!