Screenshot_20260620_140402_WhatsAppBusiness

काशीपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में काशीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आज का युवा पेपर लीक परीक्षाओं को निरस्त कर भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब, बढ़ती बेरोजगारी एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों से त्रस्त है। रोजगार के सीमित साधन होने के कारण और भ्रष्टाचार की चरम सीमा, भाजपा सरकार से युवाओं का मोह भंग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी जी के कार्यकाल में स्थानीय उद्योगों में 70% स्थानीय युवाओं को रोजगार दिए जाने का अध्यादेश पास किया गया था, जिसमें प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार देने की व्यवस्था थी,लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में उस अध्यादेश को भी ताक पर रख दिया गया। उन्हीं बातों से त्रस्त होकर आज युवा वर्ग लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर अपने भविष्य के लिए देख रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस की सदस्यता लेना इस बात का साक्षी है कि आज का युवा भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। सदस्यता कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर युवाओं को कांग्रेस का तिरंगा पहनाकर उनको सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह ऐरी के अतिरिक्त शुभम चौहान, कृष्णा कुमार, शिवदत्त, अक्षय कुमार,रवि सिंह, अमित, डालचंद, रवि शंकर, उदित कुमार, सुनील, आकाश, अनमोल, तरुण, गगन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि शंकर, सत्य प्रकाश सिंह, शेर सिंह, करण, शिवा, केशव, लखविंदर सिंह, तरुण शर्मा, कपिल कुमार दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!