






काशीपुर क्षेत्र की सामाजिक संस्था वसुधैव कुटुम्बकम् द्वारा मानवीय सेवा हेतु, परमधाम सिधारे श्री योगराज अरोरा जी की रस्म पगड़ी के अवसर पर उनके शोकाकुल परिवार को ‘नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र’ सौंप कर परिवार का आभार व्यक्त किया।
बड़े गुरूद्वारे में उपस्थित जनसमुदाय की आँखों में दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा और उनके परिवार के इस महान निर्णय के प्रति गहरा सम्मान था।
श्री योगराज अरोरा जी के निधन के कठिन और दुखद क्षणों में भी अरोरा परिवार ने मानवता की सेवा को, नेत्रदान जैसा अनुकरणीय निर्णय लिया। परिवार के इस सराहनीय कदम से अब दो नेत्रहीन लोगों के जीवन में खुशियों का नया उजाला संभव हो सकेगा।
वसुधैव कुटुम्बकम् के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने सम्मान पत्र सौंपते हुए कहा कि “दुख की इस घड़ी में अरोरा परिवार ने मानवीय सहायता के उद्देश्य से जो साहस और परोपकार का निर्णय लिया है, वह पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक है।”
संस्था के उपस्थित सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा स्वर्गीय योगराज अरोरा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



