Screenshot_20260808_153740_WhatsApp

रामनगर। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक, रामनगर में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में रामनगर एवं हल्द्वानी के कुल 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी वाचन शैली, भाव-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चार प्रतिष्ठित निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गिरिश चंद्र पंत, श्री ओम शरण आर्य (चंचल), श्री गौरव त्रिपाठी एवं डॉ. एस. पी. मिश्रा शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के कविता वाचन, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति, प्रस्तुति शैली एवं आत्मविश्वास के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड अकादमी, रामनगर की लावण्या नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की नितिका पांडे द्वितीय तथा शाइनिंग स्टार स्कूल, रामनगर की प्रव्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं सीनियर वर्ग में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक, रामनगर की समृद्धि भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानी के देवेश पपनै ने द्वितीय तथा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के रुद्रांश जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा मंच पर आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की शैक्षिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!