Screenshot_20260811_152841_WhatsApp


90% विद्यार्थी 60% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण।


काशीपुर प्रतिभा किसी काल या परिस्थिति की मोहताज नहीं होती वह तो जैसे ही अवसर मिलता है अपने कार्यों से हतप्रभ करती है ऐसा ही उदाहरण एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्थापित किया है । पिछली बार की तरह इस बार भी एक अद्भुत प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है जिसमें 90% छात्र-छात्राओं ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं जिसमें 55 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने 70 से 80% अंक प्राप्त किए हैं, जो अपने आप में अद्भुत एवं प्रेरणादायक है । उक्त जानकारी देते हुए सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रम के 4th सेमेस्टर में कुमारी प्रगति वर्मा पुत्री अमित कुमार वर्मा ने 84.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कुमारी शिखा पुत्री धर्मेंद्र कुमार ने 82.50% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान जबकि सिंधु नारंग पुत्री श्री कमलकांत नारंग एवं अलका भारती पुत्री श्री मदन पाल ने संयुक्त रूप से 80.63 प्रतिशत अंक प्राप्त का तृतीय स्थान प्राप्त किया है जो अपने आप में उल्लेखनीय एवं अविस्मरणीय है।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति निदेशक गण, प्राचार्य रजिस्ट्रार प्राध्यापक एवं समय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डाक्टर सुधीर कुमार दुबे
रजिस्ट्रार (विधि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!