

काशीपुर। संस्कृति ग्रीन में संगिनी क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से तीज पर्व की रंगत बिखेरी। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कल्पना दीक्षित को तीज क्वीन चुना गया, जबकि गुंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भव्या अग्रवाल को बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए विजेता चुना गया। वहीं काजल गिरी और नैना ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉक्टर शुभ्रा शर्मा ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए उच्च स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सीमा चौहान रहीं, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मेयर ऊषा चौधरी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में नमिता पंत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच का संचालन गीतिका मधुर ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका सुधा राय रहीं। तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने अलग-अलग पारंपरिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। टीम की ज्योति, पूनम, सोमा और अनुपमा को उनके अलग-अलग परिधानों के लिए विजेता चुना गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संगिनी क्लब की सदस्यों ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों और नृत्य के साथ पर्व का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
