Screenshot_20260813_165109_WhatsApp


काशीपुर।मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर में आरोहण सामाजिक संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, गुलमोहर,आँवला व कांजू आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर डिजाइन सेंटर की प्रभारी श्रीमती कुमकुम पोखरिया एवं सहायक विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत जी उपस्थित रहे। वहीं आरोहण सामाजिक संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया एवं सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट जी  मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक संकल्प है।
पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने डिजाइन सेंटर में मूंज घास से हस्तशिल्प द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान हस्तशिल्प एवं स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!