IMG-20260818-WA0031


काशीपुर। क्या प्रतिभाएं एक स्थान पर ही अनवरत रूप से बेहतर परिणाम दे सकती हैं यह कोई स्वप्न नहीं बल्कि हकीकत है जो लगातार साल दर साल ऐसे परीक्षा परिणामो के लिए सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज को जाना जाता है, जिसकी एक बानगी के रूप में लॉ कॉलेज के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा का परिचय दिया है जो अपने आप में अविस्मरणीय है कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है की विधि द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के प्रथम स्थान के लिए एक कड़ा संघर्ष देखने को मिला है जिसमें अनिकेत वीर सिंह पुत्र श्री वीर सिंह, कुमारी दक्षिता यादव पुत्री नरेश पाल सिंह यादव, कुमारी सानिया कुरेशी पुत्री स्वर्गीय स्वर्गीय इस्लामुद्दीन, अमीनुद्दीन पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन कुमारी अंशिका अग्रवाल पुत्री श्री विपिन कुमार अग्रवाल ने 82.50% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर भी कमोवेश लगभग यही स्थिति है, संजीव कुमार पुत्र श्री रामवीर, मनीष पंत पुत्र श्री दिनेश चंद्र पंत, सुधांशु कर्दम पुत्र श्री बाबू सिंह, शोर्य दत्त लखेड़ा पुत्र श्री राकेश मोहन लखेरा, ओमप्रकाश अग्रवाल पुत्र श्री महेश चंद्र अग्रवाल ने 80.50 % अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान के लिए भी इन प्रतिभाओं में कड़ा संघर्ष दिखाई देता है मुकेश पुत्र श्री ठाकुरदास सरिता पुत्री किशन लाल, प्रमोद कुमार पुत्र श्री ओमराय लाल, कविता पुत्री श्याम सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद देवरानी पुत्र श्री योगेश्वर प्रसाद देवरानी, राजेंद्र प्रसाद पुत्र श्री मदन मोहन शास्त्री एवं अजरा पुत्री श्री अब्दुल मुस्तफा ने 78.50% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया जो अपने आप में अविस्मरणीय है। यह बताते चलें कि राजेंद्र प्रसाद देवरानी व राजेंद्र प्रसाद दोनों ने सेवानिवृत्ति के पश्चात इस पाठ्यक्रम को चुना है तथा 78.50% अंक प्राप्त कर युवाओं के लिए चुनौती एवं प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं ।
विद्यार्थियों की अविस्मरणीय उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार ,प्राध्यापक गण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे
रजिस्ट्रार (विधि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!