IMG-20260819-WA0035

देहरादून। रासायनिक नमूना प्रसंस्करण, निगरानी एवं विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला अनुप्रयोगों के लिए विकसित “Apparatus for Chemical Sample Processing, Monitoring and Analytical Laboratory Applications” के डिजाइन का भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय में पंजीकरण होने पर डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड ने सभी सहयोगी शोधकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सफलता पूरी शोध टीम के सामूहिक प्रयास, वैज्ञानिक सोच, नवाचार, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी सहयोगी शोधकर्ताओं को भविष्य में भी शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उक्त डिजाइन पंजीकरण में डॉ. निर्मला सिसोदिया, डॉ. प्रियंका सैनी, डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रंजना शाह, डॉ. मुरली मनोहर तिवारी, प्रो. प्रशांत सिंह, डॉ. सुनीता उपाध्याय, डॉ. मनीन्द्र मोहन तथा डॉ. ममता बेलवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के शोध एवं नवाचार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च एवं इनोवेशन की संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं युवा शोधकर्ताओं को नई तकनीकों के विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। इस दिशा में पूरी शोध टीम आगे भी नए शोध एवं नवाचारों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी तकनीकों के विकास का प्रयास करेगी।

डॉ. उपाध्याय ने पूरी टीम के उज्ज्वल वैज्ञानिक भविष्य की कामना करते हुए सभी सहयोगी शोधकर्ताओं को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!