



अर्बन बैंक की वार्षिक सभा में बैंक की प्रगति एवं नागरिक हितों पर हुई चर्चा
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने रविवार को वार्ड नंबर 1 स्थित बूथ नंबर 29 में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। महापौर दीपक बाली ने होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद बीना नेगी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, नामित पार्षद हिमांशु पंत, काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन पुष्पा देवी एवं उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीनाक्षी सिद्धू, पवन यादव, जिला मंत्री रजत सिद्धू, वेदपाल सिंह, रिटायर्ड सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, कुँवरपाल सिंह, पूर्व पार्षद जगत बिष्ट, यश चौधरी, बूथ अध्यक्ष ज्योतिर्मय, राजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विचारों और विषयों को सुना और उन पर मंथन भी किया। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत महापौर दीपक बाली होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36 भी वार्षिक साधारण सभा में भी शामिल हुए और बैंक की उपलब्धियों कार्य प्रणाली एवं आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। साथ ही बैंक की निरंतर प्रगति और क्षेत्र के नागरिकों के हित में उसकी प्रभावी भूमिका को लेकर सार्थक विचार विमर्श किया। वार्षिक साधारण सभा में बैंक की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा देवी उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं पार्षद विजय बॉबी संचालक मीनाक्षी सिद्धू साधना गुप्ता अनुराधा ,सोनल गोयल, कामना मेहरोत्रा ,पवन यादव संजय सिंह ,चंद्र मोहन, बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीवन तिवारी तथा मुख्यालय प्रबंधक अजय कुमार गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गोयल आदि भी शामिल रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
