Screenshot_20260929_174722_WhatsApp

6 अक्टूबर को होगा भव्य संकीर्तन, मानिक गुप्ता बने मीडिया प्रभारी

काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट (रजि.), काशीपुर की ओर से आगामी 7वें भव्य बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के आयोजन को लेकर सोमवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, फल मंडी के सामने, ढेला पुल पार, सरवरखेडा में प्रातः 11:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संकीर्तन का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकीर्तन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी पत्रकारों को दी। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन को श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित करने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर काशीपुर के कर्मठ पत्रकार मानिक गुप्ता को श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संस्था एवं आयोजन से संबंधित जानकारी को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने संकीर्तन से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और ट्रस्ट पदाधिकारियों से आयोजन की तैयारियों को लेकर संवाद किया। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से आयोजित यह संकीर्तन भक्तों के लिए आध्यात्मिक, धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अवसर बनेगा। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव यादव, प्रचार मंत्री संतलाल जी, ट्रस्टी मनोज गुप्ता, ट्रस्टी रवि कुमार, ट्रस्टी रवि चौहान, मीडिया प्रभारी मानिक गुप्ता सहित श्याम प्रेमी अमन अग्रवाल, सतीश, सुधांशु, कार्तिक, अभिषेक, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *