2अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समर स्टडी हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन और विचारों पर आधारित विभिन्न लघु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण, देशभक्ति गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान नेताओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को जीवंत किया।
विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया जी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जी का जीवन हमें सत्य अहिंसा सद्भाव व प्रेम का संदेश देता है हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल ,राजेंद्र सिंह फर्त्याल ,नेहा पंत ,निधि गुप्ता , काजिम रिजवी, तंजीम खान ,अनीता तिवारी, शुभांगी गुप्ता , अश्विनी प्रजापति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
