October 14, 2026
Screenshot_20261014_090750_Gallery

चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठन की मजबूती पर मंथन; दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

काशीपुर! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक वर्ग कार्यशाला मंगलवार से काशीपुर में शुरू हो गई। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने और उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विस्तारकों को चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन के सत्र में विधानसभा विस्तारकों को चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यशाला संपन्न होने के बाद सभी विधानसभा विस्तारक और प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यहां तैयार की गई रणनीति को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा, राष्ट्रीय नेता अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे। दो दिवसीय कार्यशाला को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!