October 16, 2026
Screenshot_20261016_080434_WhatsApp

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत की गई साफ-सफाई, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), काशीपुर के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों और शैक्षणिक स्टाफ ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन आईआईएम काशीपुर के प्रोफेसर डॉ. धीरज चन्द्रा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया। अभियान में आईआईएम काशीपुर के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने और हरियाली बढ़ाने के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम खरमासा के स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सामूहिक प्रयासों से आयोजित इस अभियान ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!