October 16, 2026
Screenshot_20261016_142607_WhatsApp

काशीपुर। राजकीय कॉलेज मानपुर, के इंटर स्तर तक उच्चीकरण के अवसर पर आज यहां विद्यालय में वर्चुअल शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया जिसे प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर दीपक बाली की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी दूरदर्शी सोच से हर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ी और उनका मानना है कि बेहतर शिक्षा से ही हमारी युवा पीढ़ी शिक्षित होकर देश प्रदेश और समाज के विकास का अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का उच्चीकरण होने से अभिभावकों के साथ-साथ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी काफी लाभ मिलेगा और अब उन्हें हाई स्कूल के बाद कहीं दूसरे विद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। महापौर ने विद्यालय का उच्चारण किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यालय के इंटर स्तर तक उच्चीकरण को क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना । सभी का मानना है कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। सभी ने विद्यालय का उच्चीकरण किए जाने पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख काशीपुर चंद्रप्रभा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रवि ढींगरा, प्रधान अजय कुमार, बीडीसी सदस्य गुरनाम सिंह गामा, प्रधान प्रतिनिधि लोकेश कुमार, मथुरी लाल, अध्यापक मोहनलाल, अजय कुमार, रेखा, सुमन नैनवाल, जय सिंह, उपप्रधान उमेश कुमार और पूर्व प्रधान पप्पू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने विद्यालय के उच्चीकरण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया । कार्यक्रम में सभी अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना सिंह ने स्वागत कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!