




काशीपुर, 28 अक्टूबर 2026। ओरिसन स्कूल, काशीपुर में बाल सुरक्षा, साइबर अपराध तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में माननीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री पूनम टोडी जी एवं सब-इंस्पेक्टर (SI) श्रीमती रावत जी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी अनुचित परिस्थिति में अपने अधिकारों को समझने के महत्व के बारे में बताया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार और बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य, एमडी श्री नितिन वात्सल्य एवं प्रधानाचार्य श्री पीटर मार्शल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार की भावना को मजबूत करना रहा।






जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

