November 2, 2026
Screenshot_20261101_213016_Gallery

किसानों के सम्मान और आपसी मेलजोल के उद्देश्य से हुआ आयोजन, सैकड़ों किसानों ने की शिरकत; मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूबा सिंह

जसपुर। एनएच-734 जसपुर बाईपास, स्थित सिद्धू रेस्टोरेंट के निकट सोहल 0001 एग्रीकल्चर फर्म के प्रोपराइटर अवतार सिंह की ओर से किसान मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य किसानों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करना, उनका सम्मान करना तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंसूबा सिंह शामिल हुए। इस दौरान किसानों के बीच विशेष रूप से लकी ड्रॉ का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। फर्म से पूर्व में कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को एक-एक कूपन प्रदान किया गया था।

समारोह के दौरान इन्हीं कूपनों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से लकी ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ में चयनित भाग्यशाली विजेता किसान को पुरस्कार स्वरूप एलसीडी प्रदान की गई। पुरस्कार मिलने पर विजेता किसान के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। गौरतलब है कि सोहल 0001 एग्रीकल्चर फर्म के प्रोपराइटर अवतार सिंह हैं। यह फर्म पंजाब की प्रतिष्ठित कंपनी जगतजीत लिमिटेड से जुड़े कृषि उपकरणों एवं खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक इंप्लीमेंट्स किसानों तक उपलब्ध कराने का कार्य करती है।

कंपनी द्वारा कृषि कार्यों को सुगम बनाने और किसानों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का निर्माण किया जाता है। जसपुर में स्थित यह फर्म क्षेत्र के किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का प्रयास कर रही है। समारोह के दौरान किसान यूनियन के अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह तथा मंडी समिति के उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, पूर्व प्रधान सादा सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं किसान हितों से जुड़े योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूबा सिंह ने किसानों के साथ संवाद किया तथा ऐसे आयोजनों को किसान समुदाय के बीच आपसी भाईचारा और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी आयोजन की सराहना की और फर्म की ओर से किए गए सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के प्रयास को सराहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक एवं फर्म के प्रोपराइटर अवतार सिंह ने सभी अतिथियों, किसान यूनियन के पदाधिकारियों और समारोह में पहुंचे सैकड़ों किसानों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!