November 5, 2026
IMG-20261105-WA0012

रुद्रपुर। रामलीला मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उत्तराखंड की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी अपने समर्थकों एवं पूरे काफिले के साथ शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट सहित उत्तराखंड मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पदयात्रा में सहभागिता करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, जनहित और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने भी वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। उनके साथ मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। डॉ. यूनुस चौधरी ने इस भव्य आयोजन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ सहभागिता को महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान राजनीतिक गतिविधियों और पदयात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!