




36 वाहनों की जांच, दूध के दो नमूने लिए; मिष्ठान भंडारों का भी किया निरीक्षण
काशीपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने काशीपुर में सघन चेकिंग एवं सैंपलिंग अभियान चलाया। कुमाऊं मंडल के उपायुक्त ए.के. फुलेरिया के नेतृत्व में टीम ने सुबह सूर्य पुलिस चौकी स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की। इस दौरान करीब 36 वाहनों की जांच कर संदेह के आधार पर दूध के दो नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने चैती चौराहा स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। यहां मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वच्छता और रखरखाव की जांच करते हुए नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। अभियान में सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह सहित विभागीय कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

