





काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं, नवागंतुक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैंप वॉक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की खुशी रावत को मिस फ्रेशर चुना गया। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व की खुशियां साझा कीं। छात्राओं ने भी हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी कर दीपावली का उत्सव मनाया। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दीपावली की रौनक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान शासन के निर्देशानुसार गत माह आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें विकसित भारत 2047, हर घर तिरंगा अभियान, अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026, सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष तथा मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भावना और सकारात्मकता का पर्व है। यह पर्व हमें अज्ञानता एवं नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान, स्वच्छता और सामाजिक एकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, श्री विजेंद्र चौधरी, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, डॉ. सोमेश शर्मा, श्रीमती सुषमा शर्मा, डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. महेश कुमार, श्री मनोज कुमार एवं कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

