November 20, 2026
Screenshot_20261120_133151_WhatsApp


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आगामी 21 नवंबर को दो दिवसीय “नेशनल सिंपोजियम” का आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए सिंपोजियम के आयोजक सचिव डॉक्टर सचिन गुप्ता (उपनिदेशक पीजी) ने बताया कि “Skill development and entrepreneurship: challenges and opportunities” विषय पर संस्थान में दो दिवसीय नेशनल सिंपोजियम SECO 2026 का भव्य आयोजन कल 21 नवंबर 2026 दिन शिनावार से किया जा रहा है। सिंपोजियम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय ,नैनीताल) द्वारा किया जाएगा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री योगेश जिंदल जी (प्रबंध निदेशक एसपीएनजी ग्रुप) एवं डॉक्टर एलपी सिंह (डायरेक्ट जनरल नेशनल काउंसलिंग फॉर सीमेंट और बिल्डिंग मैटेरियल्स, फरीदाबाद) जी होंगे। डॉ सचिन ने बताया कि इस दो दिवसीय सिंपोजियम में कई तकनीकी सेशंस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के जाने-माने विषय विशेषज्ञ, टेक्नीशियन एवं साइंटिस्ट अपने-अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे साथ ही अपना संबोधन करेंगे इसके अतिरिक्त उपरोक्त कार्यक्रम में पोस्टर presentation session का भी आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिवस तकनीकी सेशन के मुख्य अतिथि डॉक्टर अंजन रे ( पूर्व निदेशक , भारतीय पेट्रोलियम संस्थान सीएसआईआर देहरादून) जबकि सेशन चेयर के रूप में मुख्य वैज्ञानिक सीएसआईआर , देहरादून डॉक्टर एस एस रे उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुनीत कुमार ,मैनेजर (टेक्नोलॉजी एनएसआइसी टेक्निकल सर्विसेज एवं संजीव कुमार (एचआर, हेड सूर्य रोशनी लिमिटेड एवं इंडिया ग्लाइकोल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस सिंपोजियम का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर स्व रोजगार के लिये एंटरप्रेन्योर एवं स्किल विकास को लेकर जो वर्तमान परिवेश में आने वाली चुनौतियों और संभावनाएं की जानकारी और चर्चा करना हैं । यह बताते चलें कि इससे पूर्व भी SECO 2019 का भव्य आयोजन संस्थान द्वारा पूर्व में किया जा चुका है।

डॉ सचिन गुप्ता
(आयोजन सचिव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!