







क्रिकेट में नर्सिंग, कबड्डी और वॉलीबॉल में पॉलिटेक्निक ने मारी बाजी, विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित
जसपुर। महुआ डाबरा स्थित श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साह और उमंग के बीच भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, बीएड एवं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सात दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर बालिका दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप और टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल मैदान में अलग-अलग विभागों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए साथी विद्यार्थियों ने भी उनका जमकर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में क्रिकेट स्पर्धा में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में पॉलिटेक्निक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी पॉलिटेक्निक की टीम विजेता रही। वहीं बैडमिंटन में डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, जबकि खो-खो प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज की टीम विजयी घोषित हुई। दौड़ प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी गति और क्षमता का प्रदर्शन किया। 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 100 मीटर बालिका दौड़ में नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विजेता रहीं। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाते हुए जीत दर्ज की। हाई जंप स्पर्धा में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने खिताब अपने नाम किया। अन्य स्पर्धाओं में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे गुण भी विकसित होते हैं उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सात दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और खेलों के प्रति उनका उत्साह सराहनीय रहा। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर अवनीश चौहान, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर कुमार, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य सलमान, डिग्री कॉलेज प्राचार्य देविका रावत सहित कौशल कुमार, पंकज कुमार, रविंदर पाल, पूजा एरी, हीना कुमारी, शिवम कुमार, फरमान, निधि, काजल, अमित कुमार, निपरेंद्र कुमार, शिवानी, कविता, नेहा, संदीप कुमार एवं सलेजा सहित संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800


