November 23, 2026
Screenshot_20261123_141029_WhatsApp

परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागी छात्राओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 21 नवंबर 2026 को भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में महाविद्यालय की 21 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन छात्राओं के ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक प्रतिभा को परखने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय की ओर से इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा, परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल, सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं डॉ. रंजना उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!