November 24, 2026
IMG-20261124-WA0007

जसपुर। सिखों के प्रथम गुरु एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जसपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरदार सूबा सिंह एवं उनके सुपुत्र अवतार सिंह सोहल ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सरदार सूबा सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा भावना का संदेश देता है। उन्होंने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव रखने की प्रेरणा दी। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिया गया संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत करने और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटने की सीख देता है। सरदार सूबा सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को केवल अपने विचारों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम, एकता, सेवा एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। अंत में उन्होंने अरदास की कि गुरु नानक देव जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने एक बार फिर समस्त क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!