Screenshot_20260819_143345_WhatsApp

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में बीए एवं बीकॉम में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 18 अगस्त 2026 को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
समाजशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह ने नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए महाविद्यालय की स्थापना और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश छात्राओं के जीवन की नई और महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अध्ययन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शैक्षणिक एवं परीक्षा प्रणाली तथा खेल गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल ने छात्रवृत्ति योजनाओं एवं एंटी-ड्रग सेल के बारे में छात्राओं को अवगत कराया कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं ने अपना परिचय देते हुए छात्राओं को मतदाता जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियों, करियर काउंसलिंग, अपार आईडी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा एंटी-ड्रग कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, डॉ. शालिनी सिंह, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा एवं डॉ. सोमेश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!