
काशीपुर, विधानसभा क्षेत्र-63 में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई! प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मतदाता सूची से संबंधित मामलों और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता उदित बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार के सवाल या आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मतदाताओं को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके मत का महत्व सुरक्षित है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया नियमों के अनुरूप संचालित हो रही है प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोटर लिस्ट और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों की जांच की मांग दोहराई। इस मौके पर चंदन सिंह सूर्यवंशी, गुड्डू, आदिल, कुलदीप, ममता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
