October 25, 2026
Screenshot_20261024_223326_WhatsApp

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

काशीपुर। कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ के काशीपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पूजा सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की जनता की मांग है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में निराशा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाए और पीड़िता को जल्द न्याय मिले उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जनता के मुद्दों और न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। पूजा सिंह ने कहा कि जिस तरह रावण को बुराई का प्रतीक माना जाता है, उसी तरह मौजूदा सरकार में भी जनता की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सत्य और न्याय के रास्ते पर चलते हुए जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य आम नागरिकों, महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्य की हमेशा जीत होती है और आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!