October 28, 2026
Screenshot_20261028_134646_WhatsApp

काशीपुर । महापौर दीपक बाली ने आज यहां काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरमासी, धालीवाल में आयोजित तीसरे स्वास्थ्य शिविर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन क़िया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महापौर, डी-बाली फाउंडेशन एवं संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पच्चावाला एवं फिरोजपुर में भी आयोजित ‌निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कर चुके हैं

इस दौरान महापौर ने शिविर में पधारे क्षेत्रवासियों से भेंट कर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराएं, मोतियाबिंद आदि का परामर्श ले और जरूरत पड़ने पर चश्मा एवं दवाइयां भी मुफ्त में प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है इस शिविर में उनके आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं अतः अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ग्रामीण लाभ उठाएं और कोई भी ऐसा नहीं बचे जो इस लाभ से वंचित रहे।

महापौर दीपक बाली ने जनसेवा के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि
स्वस्थ समाज के निर्माण और आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान खरमाशी विजय सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा , पार्षद विजय बॉबी , जसवीर सिंह सैनी,दलजीत सिंह धालीवाल , लाल सिंह , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला समेत आमजन एवंअन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में दर्जनों लोगों ने अपना मुफ्त परीक्षण कराकर दवाइयां ली और मोतियाबिंद आदि के बारे में चिकित्सकों से परामर्श किया।

BJPUttarakhand #KashipurNagarNigam #NarendraModi #PushkarSinghDhami #DeepakBali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!