October 31, 2026
Screenshot_20261031_142757_WhatsApp


विधि की स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने किया लोकार्पण।
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सह अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तराखंड श्री डीके शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि , निदेशक डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल प्रोफेसर जे एस विष्ट ने मां सरस्वती जी संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र जी गुड़िया एवं संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त जी तिवारी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संस्थान के विधि स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी लोकार्पण किया । मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि आज का यह आयोजन फिर से मुझे मेरी युवावस्था की याद दिला रहा है किसी भी व्यक्ति के अंदर चाहे वह किसी भी कार्य में व्यस्त हो लेकिन उसके हृदय में कहीं ना कहीं युवा हमेशा जीवित रहता है इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़ा रहना चाहिए खेल से व्यक्ति का शारीरिक विकास तो होता ही है उसका बौद्धिक संतुलन भी बना रहता है इसलिए खेल से जुड़ाव हमें स्वस्थ रखने के लिए लाभदायक है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संपूर्ण खेल आयोजन में खेल भावना का परिचय देने की अपील करी इस अवसर पर उन्होंने विधि की स्नातकोत्तर कक्षाओं का लोकार्पण करते हुए कहा की संस्थान के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपनी मेहनत,लग्न एवं समर्पण के बल पर विधि की स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करी उन्होंने इस कार्य के लिए संपूर्ण प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार गुड़िया जी का शिक्षा के प्रति समर्पण था उनकी प्रेरणा से ही आज संस्थान लगातार तरक्की कर रहा है । उन्होंने कहा कि आज के युग में विधि का महत्व कई अधिक बढ़ गया है अतः आप विधि के विद्यार्थियों इसे आत्मसंगत करते हुए ही पड़े।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जे एस विष्ट ने इस पुनीत कार्य के लिए समस्त एस सी गुड़िया आईएमटी परिवार को शुभकामना देते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में आपके द्वारा शिक्षा के स्तर को बहुत बढ़ाया गया है आपके विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं मैं उम्मीद करता हूं कि विधि की स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ होने के पश्चात उसके विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय में नाम रोशन करेंगे उन्होंने खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी इसे एंजॉय करें और सभी खेलो में भावना का परिचय दें।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, सिमरन सेठी कुकरेजा एवं ज्योति जलाल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय,पीजी निदेशक डॉ केवल कुमार एवं प्राचार्य विधि डॉ आर एन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।अंत में विधि विभाग के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर दुबे सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ हुसैन, पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति के प्रबंधक संजय कचौड़ियां, पंडित जी बी पंत इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज कौशिक, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेंद्र लोहिया, उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज अग्रवाल, श्री राम इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर योगराज सिंह, उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी एडवोकेट, काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश खुलवे, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा सचिव यशवंत चौहान, कोषाध्यक्ष वीसी नौटियाल , ब्रह्मपाल, संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, एक ओंकार संस्थान के प्रबंध निदेशक सुखविंदर सिंह, आकाश गर्ग, उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र पाल, गुरु नानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ सुरुचि सक्सेना, राधे हरी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव, जी बी पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, मेजर मुनीशकांत शर्मा, महेश चंद्र आर्य ,सौरभ शर्मा, एडवोकेट , रक्षित जोशी एडवोकेट, कश्मीर सिंह एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, राजीव चौहान, आशीष बाधवा, श्रीमती कामिनी एडवोकेट लवप्रीत सिंह राहुल रमनदीप यूनिको प्लॉट के एम डी अनिल लड्डा, वर्ष अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, विवेक पचौरी, अंशुका पचौरी, खुशबू कचौड़िया, अंकित चौधरी एडवोकेट, आकिब अली एडवोकेट, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, प्रवीण भट्ट, शिवालिक स्कूल के प्रबंध निदेशक वी वी भट्ट, संजय रोहिला एडवोकेट, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट , मनीष शर्मा, सारिम सैफी, प्रीति सिंह, शाहिद संस्थान की समस्त फैक्ट्री में स्टाफ उपस्थित रहा।
डॉ केवल कुमार
निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!