October 31, 2026
Screenshot_20261031_143634_WhatsApp

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगामी 3 नवंबर को प्रस्तावित काशीपुर आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. एम.ए. राहुल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद 3 नवंबर को काशीपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम की व्यवस्था प्रस्तावित है, जबकि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए बताया कि बीते दिन कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पार्टी के कार्यक्रम से संबंधित फ्लेक्स और प्रचार सामग्री फाड़े जाने की घटना सामने आई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच कराने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान सभी संगठनों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी गतिविधियां संचालित करने का अवसर मिलना चाहिए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, महानगर अध्यक्ष डॉ. एम.ए. राहुल, प्रभारी अमन पाल, मदन नेगी, ठाकुर सिंह, मोहित जाटव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!