October 31, 2026
IMG-20261031-WA0093

बेबी कौसर ने हासिल किया प्रथम स्थान, उजंला द्वितीय और इल्मा तृतीय स्थान पर रहीं

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में करवा चौथ एवं अन्य पर्वों के पावन अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी की आकर्षक, सुंदर एवं कलात्मक डिजाइनों को उकेरकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया। पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के सुंदर संयोजन ने प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता, हुनर और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विभिन्न डिजाइनों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी सिंह एवं श्रीमती शिप्रा छावड़ा शामिल रहीं। निर्णायकों ने मेहंदी की सुंदरता, डिजाइन, कलात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बेबी कौसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उजंला द्वितीय और इल्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. दीपा चनियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल एवं डॉ. ज्योति रावत सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!