November 10, 2026
Screenshot_20261110_152202_WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के ग्राम कासमपुर में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने गांव में नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने शोरूम संचालक को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनहित में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के उद्घाटन के साथ ही यह कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी मेलजोल, व्यापारिक विकास और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!