November 9, 2026
IMG-20261109-WA0027

काशीपुर। सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम की सचिव रुचिबाई ने बताया कि
आश्रम में में तीन दिवसीय कार्यक्रम
रविवार से प्रारंभ होंगे। सुबह 9 बजे
श्रीरामचरितमानस का पाठ रखा जाएगा
जो कि अगले दिन प्रातः 9 बजे तक
चलेगा तदोपरांत भोग लगाया जाएगा।
16 कि सोमवार को रात्रि 8 बजे से 1 बजे तक
सत्संग प्रवचन होंगे 17 कि मंगलवार
सुबह 9 बजे से आश्रम से शोभायात्रा
निकाली जाएगी जो कि शुगर मिल
रोड एलआईसी रोड आवास विकास
होते हुए आश्रम पहुंचेगी। जिसके बाद 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी और
फिर प्रसाद वितरण के पश्चात भण्डारा होगा । रुचिबाई ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम
ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे, जिसमें चमन सिंह,
आकाश गुप्ता पत्रकार, खुवती, कमलेश चुघ, माया प्रजापति, नीरज उपाध्याय, अभिषेक
उपाध्याय, शिवम् प्रजापति, शिवानी प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!