Screenshot_20260213_081647_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ग्राम गिरधई में ग्राम सभा के युवाओं और बुजुर्गों के साथ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ‘शुभेच्छा मुलाकात’ की।
​गाँव के श्री गुरुद्वारा साहिब के पवित्र प्रांगण में अपनों के बीच बैठकर न केवल उनकी कुशलक्षेम जानी, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि आप सभी का यह स्नेह और अटूट विश्वास ही मुझे क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। ​इतने भव्य स्वागत और प्रेम के लिए उन्होंने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि विकर सिंह, सुखवंत सिंह, कुलवंत सिंह, जिला मंत्री रजत सिद्धू, प्रगट सिंह समेत ग्राम सभा के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!