April 23, 2026
IMG-20260423-WA0011

काशीपुर। लक्ष्मीपुर माइनर कवर्ड करने के चलते कटोराताल रोड पर यातायात बाधित होने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों, खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि लक्ष्मीपुर माइनर कवरिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते करीब दो माह पूर्व कटोराताल पुलिस चौकी के समीप माइनर कवरिंग का कार्य शुरू हुआ और निर्माण कार्य के चलते सड़क पर निर्माण सामग्री फैलने के चलते यातायात अवरूद्ध हो गया। मार्ग अवरूद्ध होने के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के साथ ही विद्यार्थियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।‌ उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से कई स्कूलों के बच्चों के साथ ही मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारा के लिए लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में लोग आसपास की गलियों का रुख करते हैं। गलियों में वाहनों की रेलमपेल से दुर्घटना का खतरा तो बनता ही है, यहां के वाशिंदे भी स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। जनता की मांग है कि इस मार्ग को शीघ्रातिशीघ्र खोला जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!